कटोरिया: मचनमा गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक जख्मी
Katoria, Banka | Apr 6, 2026 राधानगर- मचनमा ग्रामीण पथ स्थित मचनमा गांव के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी राधानगर के टोला हथगढ़ निवासी दीपक कुमार बताया गया है। जिसका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गयी।