गुण्डरदेही: डोंगीतराई स्कूल को 34.50 लाख रुपए के अतिरिक्त कक्ष की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया भूमिपूजन
गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगीतराई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा के स्तर को सुधारने और छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए पांच कमरों वाले अतिरिक्त कक्ष की सौगात दी गई है। स्कूल परिसर में 34.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर व अध्यक्षता सरपंच खिलेश्वरी बमभोले, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी कौशल साहू जनपद सदस्य तथा अन्य अतिथि शामिल रहे