हमीरपुर: सुमेरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ठप होने से गहराया पेयजल संकट
गुरुवार को आए तूफान के बाद उत्पन्न हुए बिजली संकट से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। नमामि गंगे परियोजना की जलापूर्ति ठप होने तथा हैंड पंपों के खराब होने से संकट गहरा गया है। लोग दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। गुरुवार की रात 12 बजे आए तूफान के साथ गुल हुई बिजली की आपूर्ति रविवार शाम तक ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं शुरू हो सकी है