लातेहार: सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए सभी कोषांग की समीक्षा बैठक हुई
सामान्य प्रेक्षक 74 लातेहार विधानसभा क्षेत्र कुमार प्रशांत, सामान्य प्रेक्षक 73 मनिका विधानसभा क्षेत्र कृष्णा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे समाहरणालय सभागार में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त सभी कोषांगाे के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान कई आवश्यक निर्देश दिए गए।