लातेहार: लातेहार विधानसभा के लिए 14 और मनिका विधानसभा के लिए 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
आसन्न विधानसभा चुनाव में 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन लातेहार विधानसभा से कुल नौ प्रत्याशियों ने शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे तक अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार रजक के समक्ष अपना परचा दाखिल किया।