किशनगंज: अधूरी सड़क पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल
राजपुर-मुड़ियर सड़क मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति के चलते बाइक फिसलने से राजपुर निवासी दीपा सहरिया गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण करीब दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। कई स्थानों पर मार्ग खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।