मड़ियाहू: मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करने पर निजी विद्यालय को जारी किया गया नोटिस
जौनपुर के रामपुर के खंड शिक्षा अधिकारी ने शनिवार की सुबह करीब 9 बजे औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. विक्रमादित्य टारगेट पब्लिक स्कूल, कोटीगांव में मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित पाए जाने पर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि विद्यालय को केवल कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता है, जबकि वहां कक्षा 6 से 10 तक की पढ़ाई भी कराई जा रही थी। इसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 का