टिकारी: टिकारी प्रखंड कार्यालय में भारत की जनगणना 2027 को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन
Tikari, Gaya | Apr 30, 2026 टिकारी प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार दोपहर जनगणना 2027 को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में प्रखंड के सभी पर्यवेक्षक और प्रगणक शामिल हुए। जिसके माध्यम से जनगणना को पारदर्शी ढंग से सुचारु रखने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल की निगरानी अधिकारियों ने की, जिसमें पर्यवेक्षक संतोष कुमार गुप्ता, आनंद कुमार, सतीश कुमार, नन्द किशोर दास आदि शामिल रहे