नौतनवा: कम्पोजिट विद्यालय सेखुआनी में लोकसभा चुनाव को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संकुल के शिक्षकों के साथ बैठक किया
नौतनवां ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्र भूषण पाण्डेय की अगुवाई में मंगलवार को न्याय पंचायत तरैनी संकुल के समस्त शिक्षक व समस्त एआरपी के साथ कम्पोजिट विद्यालय सेखुआनी में मंगलवार दोपहर को मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक किया गया।