टोंक: मेहंदवास पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में 10 माह से फरार चल रहे ₹2500 के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Apr 13, 2025 टोंक जिले की मेहंदवास थाना पुलिस ने जिला स्तरीय 2500 रूपए के इनामी आरोपी को सोनवा कट के समीप से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि आरोपी राम खिलाड़ी मीणा झोपड़िया बनेठा जिला स्तरीय इनामी व थाने में दर्ज पोक्सो मामले में 10 माह से फरार चल रहा था। आरोपी मोबाइल व सिम बदलकर रह रहा था।तकनीकी साक्ष्यों आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।