चाईबासा। वार्ड-21 में विशेष राजस्व शिविर का समापन, 447 लाभुकों को मिला प्रमाण पत्र व पेंशन स्वीकृति पत्र मिला।जिला प्रशासन द्वारा चाईबासा नगर परिषद के वार्ड संख्या-21 स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष राजस्व शिविर का समापन समारोह बुधवार को 2 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के राजस्व विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ मौजूद रहे।