हरदोई: हरसिंगपुर झुरहो गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi | Dec 21, 2024 कोतवाली देहात के गोदहाई नयागांव निवासी गुड्डू ने अपनी पुत्री शीतल उर्फ रामगुनी की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के ही हरसिंगपुर झुरहो निवासी देवेंद्र के साथ 5 वर्ष पुर्व की थी जहां पर शुक्रवार की रात को शीतल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना पाते ही बेटी की ससुराल पहुंचे पिता गुड्डू को उसकी बेटी का शव कमरे के अन्दर बेड पर पड़ा हुआ था।