महरौनी: कस्बा महरौली में मोहर्रम पर निकाला गया ताजियों का जुलूस, शांति व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस तैनात
कस्बा महरौली में मोहर्रम के त्यौहार के अवसर पर शुक्रवार शाम के समय पारंपरिक रीति-रिवाज और गहरी अकीदत के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया।आपको बताते चले यह महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है। पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में मौत में हुई शहादत और कुर्बानी की याद में ताजियों का आयोजन किया जाता है।