पूर्णिया पूर्व: केहाट में सहायक पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान चोरी के बाइक के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार
रविवार कि रात्रि केहाट सहायक रात्रि गस्ती पदाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में लाईन बाजार ग्लोबल अस्पताल के सामने कप्तान पुल के पास स्पेलेन्डर बाइक पर सवार एक व्यक्ति को रोका गया तो वह भागने का प्रयास किया। जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया तथा मोटरसाईकिल के कागजात की मांग की गई तो उनके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।