सिंघेश्वर: मुरलीगंज:::-5.38 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.38 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोल्हायपट्टी वार्ड नंबर-2 निवासी 33 वर्षीय नंदन यादव के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में स्मैक बरामद की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।