मंसूरचक: मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के किसानों की आधिकारिक बैठक हुई आयोजित, विभिन्न समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के किसानों की एकदिवसीय आधिकारिक बैठक मंसूरचक में आयोजित हुई।जिसमें विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। यह बैठक बुधवार को चार बजे शाम में आयोजित की गई।जिसमें पूरे प्रखंड से एकत्रित हुए किसान नेताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा। किसानों से जुड़े हुए जन समस्याओं पर विचार विमर्श भी किया गया और उसके निराकरण पर उपस्थित लोगों ने अपनी राय दी।