मंसूरचक: मंसूरचक थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी
मंसूरचक थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग मामले में कुल चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसकी जानकारी थाना अध्यक्ष ने दिया है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10:00 के करीब न्यायालय के तीन वारंटी आरोपी एवं एक शराब कारोबारी कुल चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।जिसे पुलिस अभीरक्षा में व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेजा गया।