लोहरदगा: लोहरदगा में चोरों के निशाने पर धार्मिक स्थल,पतरा टोली शिव मंदिर का ताला तोड़ दानपेटी लेकर फरार हुए चोर लोगो में आक्रोश।
लोहरदगा शहर के पतरा टोली स्थित विद्युत कार्यालय के समीप अवस्थित शिव मंदिर में बुधवार सुबह चोरी की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 7 बजे प्रतिदिन की तरह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का मुख्य द्वार खुला हुआ मिला।