नवाबगंज: बाराबंकी शहर स्थित DM आवास के पास ट्रांसफार्मर से 350 लीटर तेल चोरी, वीआईपी इलाके में सुरक्षा पर उठे सवाल
बाराबंकी शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के तहत जिलाधिकारी आवास के पास मुख्य मार्ग पर रखे एक ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने लगभग 350 लीटर तेल चुरा लिया। यह घटना बीती रविवार व सोमवार की रात हुई। चोर बड़ी आसानी से तेल चुराकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि इस संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इतनी बड़ी चोरी की भनक तक नहीं हुई।