बांका: महेशाडीह गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Banka, Banka | May 22, 2026 बांका थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान महेशडीह गांव निवासी गोपाल मंडल के पुत्र भवेश मंडल के रूप में की गई। शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि भवेश मंडल कर्ज से ग्रसित था।