बागपत: औषधि निरीक्षक बागपत मोहित कुमार ने जिले के दो अस्पतालों और एक मेडिकल स्टोर से कफ सिरप के नमूने किए संग्रहित
Baghpat, Bagpat | Oct 10, 2025 सूचना अधिकारी बागपत राहुल भाटी ने शुक्रवार को करीब तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि डीएम अस्मिता लाल के आदेश नैन हास्पिटल बागपत से तीन कफ सिरप, कृष्ण हास्पिटल बागपत से चार कफ सिरप के नमूने संग्रहित किए। साथ ही राष्ट्र वदंना चौक बागपत स्थित दवा इंडिया से भी बच्चों के लिए कफ सिरप एक और दो बड़ों के कफ सिरप के नमूने संग्रहित किए।