#विश्वनाथ में पुलिस का बड़ा अभियान, नाइट बस से 31 ड्रग कंटेनर जब्त
विश्वनाथ में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीती रात गुवाहाटी से अरुणाचल जा रही नाइट बस संख्या AS 01 RC 8567 से 31 ड्रग्स भरे कंटेनर बरामद किए।
पुलिस ने ड्रग्स ले जा रहे आरोपी इटाखोला के बालीडोंगा निवासी उस्मान अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया। विश्वनाथ सदर पुलिस ने देर रात चलाए गए इस अभियान में बस की तलाशी के दौरान यह बरामदगी की।