कौंच: कोंच में शादी से पहले युवती को भगाने पर बवाल, मारपीट और अभद्रता के आरोप, पुलिस ने निर्वस्त्र घुमाने की बात नकारा
Konch, Jalaun | Apr 24, 2026 कोंच में शादी से चार दिन पहले युवती के लापता होने के बाद विवाद बढ़ गया। परिजनों ने शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया मोहल्ले का युवक उसे भगा ले गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामा हुआ। एक पक्ष ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।