बक्सर: NEET परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण
Buxar, Buxar | Jun 18, 2026 21 जून को नीट (NEET) परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को डीएम और एसपी ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं महाविद्यालयों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था की जांच की।