बिजनौर: बिजनौर दिशा की बैठक में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तालिब खालिद का मुद्दा उठाया
Bijnor, Bijnor | Apr 6, 2026 बिजनौर में इन दिनों तालिब बंधु प्रकरण चर्चा में है। विपक्ष लगातार भाजपा के पूर्व सांसद पर असंवैधानिक तरीके से तालिब और खालिद तथा आबिद पर कार्यवाही करने का आरोप लगा रहे हैं। आज सोमवार को शाम करीब 4:00 बजे बिजनौर में हुई दिशा की बैठक में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने तालिब खालिद का मुद्दा बड़ी प्रमुखता से उठाया है।