महज 1 बोतल शराब मिलने पर सगरांव- मंगरांव गांव निवासी 3 युवको को न्यायालय ने 5 वर्ष की सजा, 1 लाख रुपए का जुर्माना सुनाया है। शराब तस्करी के मामले में विशेष उत्पाद काेर्ट 2 साेनेलाल रजक की काेर्ट में सुनवाई हुई। तीनों युवक राजपुर थाना क्षेत्र के सगरांव- मंगरांव गांव के झुन्ना राय, टुनटुन और नीरज कुमार उपाध्याय है। मामला 20 जुलाई 2021 है।