ब्यौहारी: कत्लखाने पहुंचने से पहले बची 13 मवेशियों की जान, पिकअप जब्त; चालक गिरफ्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 मवेशियों से भरे पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन से छह भैंस और सात पड़ों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। चालक को गिरफ्तार कर वाहन मालिक समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 9.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। जानकारी गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आई है।