लखीसराय: शिवडीह गांव से मारपीट मामले में अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
चानन थाना की पुलिस ने शिवडीह गांव से चानन थाना कांड संख्या 169/25 मारपीट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय टेनी यादव के पुत्र सुदामा यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 3 बजे चानन थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 5 दिसंबर 2025 को शिवडीह गांव में अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था. मामले में छह लोग नामजद हैं.