सदर: पुजारी को टक्कर मारकर सुनसान जगह छोड़ने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jul 3, 2026 लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में पुजारी देवकुमार दुबे की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, देवा पैलेस के पास थार वाहन बैक करते समय पुजारी को टक्कर मार दी गई थी। इसके बाद आरोपी उपचार कराने का बहाना बनाकर घायल को अपने साथ ले गए और इंदिरानगर सेक्टर-19 में छोड़कर फरार हो गए।