अररिया: 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 27, 2025 बौसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई थीं . जिसको लेकर पीड़िता के अभिभावकों ने महिला थाना पहुंचकर बच्ची के साथ घटित दुष्कर्म की, घटना की जानकारी महिला थाना पुलिस को दी. जहां पीड़ित बच्ची के फर्द बयान के आधार पर महिला थाना में कांड संख्या 17/25 के तहत पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई.