अररिया: जयप्रकाश नगर में शराबी पति ने घरेलू विवाद में पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 27, 2025 शहर के जयप्रकाश नगर में शराबी पति ने घरेलू विवाद में पत्नी को चाकू मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में गुरुवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 07 निवासी ललन ऋषि देव की पत्नी मेनका देवी बताई जा रही है.