अररिया: अररिया में श्रम विभाग के धावा दल ने दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
Araria, Araria | Mar 27, 2025 अररिया में श्रम विभाग के धावा दल ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग दुकानों में बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाकर दो बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया है। श्रम विभाग के धावा दल ने कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के हत्ता चौक स्थित रॉय टायर केयर से एक बाल श्रमिक और शमशाद मोटरसाइकिल गैरेज से एक बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया है ।