अररिया: अनियमितता की शिकायत पर रानीगंज के सीओ को किया गया निलंबित
Araria, Araria | Mar 27, 2025 राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दाखिल-खारिज मामले में अनियमितता की शिकायत पर सख्त रुख अख्तियार किया है। मंत्री सरावगी के निर्देश के बाद अररिया के रानीगंज सीओ को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।