मोदीनगर: दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित मुरादनगर में इंस्टीट्यूट में आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया।
मुरादनगर दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित हार्टफूलनेस इंस्टीट्यूट में मंगलवार को आध्यात्मिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मो के लोगों को एक मंच पर एक साथ लाना यह अच्छी पहल है। इससे लोगों के बीच एकता पैदा होती है।