जलालाबाद: रामगंगा नदी के कोला घाट पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार एक युवक की हुई मौत व एक हुआ गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रामगंगा नदी के कोलाघाट पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गई। जिससे बाइक चालक युवक हिमांशु देवल पुत्र विद्याराम देवल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि उसके साथ कस्बा कलान निवासी सुमित पुत्र राजेश घायल हो गया।जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया जलालाबाद में उपचार चल रहा है