Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की धूणीमाता ग्राम पंचायत स्थित बंजारा बस्ती में सोमवार शाम तेज अंधड़ और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बस्ती के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे बाड़े में बंधी 3 भैंसों और 2 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय पीड़ित नाथु बंजारा अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। तेज हवाओं के बीच अचानक बिजली का तार टूटकर सीधे मवेशियों पर आ गिरा। करंट फैलते ही पांचों मवेशियों ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पीड़ित नाथु बंजारा ने विद्युत विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए डबोक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर बिजली लाइनें हादसे को न्योता दे रही थीं, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। नाथु बंजारा ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम करवाने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि मवेशी ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थे और इस हादसे ने पूरे परिवार को आर्थिक संकट में डाल दिया है। घटना के बाद बंजारा बस्ती में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की जांच कर आवश्यक सुधार करवाने की मांग की है। एक ही पल में पांच बेजुबान पशुओं की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है और विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

Girwa, Udaipur | Jun 2, 2026