भाजपा पार्षद बोले, बैठक के प्रस्ताव पर हमारे फर्जी साइन, विपक्षी बोले- गंगाजल उठाकर कसम खाओ👇
महापौर नहीं पहुंचीं, इसलिए 11 टली ननि परिषद की अभ्योचित बैठक, अब 11 अगस्त को होगी। बता दें कि 7 माह से नगरनिगम परिषद की बैठक का आयोजन नहीं होने से खफा विपक्षी पार्षदों ने खास प्रावधान के तहत अभ्योचित बैठक बुलाई थी। बैठक के प्रस्ताव पर भाजपा के चार पार्षदों के हस्ताक्षर भी हैं। बैठक में जब भाजपा पार्षदों के विपक्ष के साथ मिल जाने पर सवाल खड़े हुए तो भाजपा पार्षद बोले कि हमारे साइन फर्जी हैं और जिसने यह किया है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जवाब में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा पार्षद गंगाजल हाथ में लेकर कह दें कि साइन उन्होंने नहीं किये तो हम मान लेंगे। उधर पार्षद शैलेन्द्र सिकरवार ने दावा किया कि वे खुद भाजपा पार्षदों के हस्ताक्षर लेकर आये थे।