बालोद: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए जिला अस्पताल में विशेष वार्ड की मांग, संघ ने CMHO को सौंपा ज्ञापन
Balod, Balod | Jun 17, 2026 बालोद के स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों तथा उनके परिवारजनों के लिए जिला अस्पताल बालोद में विशेष या आरक्षित वार्ड स्थापित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने सीएमएचओ डॉक्टर जेएल उईके को ज्ञापन सौंपा।