पिपरई: पिपरई में स्मार्ट मीटर के विरोध में जनता का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन
पिपरई में स्मार्ट मीटरों के विरोध में लोगों का आक्रोश सामने आया। मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे नागरिकों ने बिजली विभाग पहुंचकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली आज लोगों की मूलभूत जरूरत बन चुकी है |