मोकामा: मोकामा बाजार समिति में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब विनष्ट की गई
Mokameh, Patna | May 31, 2025 मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग एवं मोकामा थाना की पुलिस के द्वारा शनिवार को शाम 6 बजे मोकामा के बाज़ार समिति में सैंकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जानकारी साझा करते हुए मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि पिछले दिनों अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करते हुए सैकड़ों लीटर शराब को जब्त किया गया था।