शिवपुरी नगर: दहेज के लिए इंदौर के वकील पति ने पत्नी को शिवपुरी में ट्रेन से फेंका, माता-पिता सहित गिरफ्तार
शिवपुरी शहर में सात माह पूर्व हुई एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इंदौर के एक वकील पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे हादसे का रूप देने के लिए 'उल्टी' करने की झूठी कहानी रची थी। पुलिस जांच में मामला दहेज हत्या का पाए जाने पर आरोपी पति, सास और ससुर को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है।