कोटवा: अहिरौलिया राजापुर मठिया में रविवार को पोखर में डूबने से 2 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
कोटवा थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के राजपुर मठिया में रविवार पोखरा में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्ष में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल गई। थानाध्यक्ष करन कुमार ने बताया कि मृत बच्चा उक्त गांव के संदीप पासवान के दो वर्षीय पुत्र शिवांशु के रूप में हुई है। बच्चे की मां पोखरा किनारे सुला गेहूं काटने गई थी।