बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में मिर्च तोड़ने जा रहे मजदूरों की पिकअप पलटी, 27 लोग हुए घायल
बुधवार को सुबह 5 बजे के आसपास थाना बिलासपुर क्षेत्र में नवाबगंज मार्ग स्थित चकफेरी मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हामिदाबाद से मिर्च तोड़ने जा रहे 27 मजदूरों से भरी एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में सभी मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों क