राजगढ़: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ का समापन, सभी संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि
राजगढ़ आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का समापन मंगलवार की सुबह 11 बजे के लगभग डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर, राजगढ़ में गरिमामय रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से सामाजिक न्याय, समावेशी विकास एवं समान अवसरों के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य