बयाना: बयाना में देवी मंदिर में चोरी, बदमाश चांदी के मुकुट और छत्र ले गए
बयाना के कल्याण कॉलोनी स्थित देवी मंदिर में गुरुवार शाम चोरी की वारदात हुई। बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित मंदिर से अज्ञात चोर मूर्तियों के चांदी के दो मुकुट और दो छत्र चुरा ले गए। चोरी हुए आभूषणों का वजन करीब 300 ग्राम और कीमत लगभग 75 हजार रुपए बताई गई है। महंत के अनुसार घटना उनके बाजार जाने के दौरान हुई।