पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
पीलीबंगा पुलिस ने धारदार हथियार कापा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमार एएसआई ने मंडी पीलीबंगा से राजू पुत्र रंजीत सिंह ओड को धारदार हथियार कापा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच मदनलाल एएसआई कर रहे हैं।