#सेवा_संकल्प_अभियान में विद्यार्थियों ने व्यक्त किए विकसित भारत के सपने
------
‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक श्री प्रदीप पटेल ने किया सम्मानित
------
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, रचनात्मकता एवं विकसित भारत की संकल्पना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझिगवां, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में आयोजित प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर विद्यार्थियों से संवाद किया।
विधायक श्री पटेल ने प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से अभिव्यक्त करने की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आज के विद्यार्थी भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 2 से 10 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह में 25 प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज में सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत करना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और विचारों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के अपने सपनों को प्रस्तुत किया। विधायक श्री पटेल ने विद्यार्थियों के विचार सुने और उनके साथ संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी के प्राचार्य उमेश कुमार तिवारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझिगवां के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमना के प्राचार्य रामआश्रय मिश्रा सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी और प्रतियोगिता के प्रतिभागी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#sevasaklpabhiyan
#mauganj
Rewa, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026