पातेपुर: पातेपुर के मौदह हाई स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन में भारी अनियमितता, पिलर में दिया जा रहा मात्र दो सरिया।
पातेपुर के मौदह हाई स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन में ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है।लेकिन स्थानीय प्रशासन उसकी निगरानी भी नहीं कर रही है। बुधवार की शाम 6 बजे के करीब ग्रामीणों ने बताया कि बिल्डिंग के पिलर में ठेकेदार द्वारा मात्र दो सरिया दिया जा रहा है। सीमेंट की मात्रा भी काफी कम रहता है। ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी से जांच कराने की मांग की