परसिया: वार्ड 14 में बच्चा चोर समझकर महिला की पिटाई, आरोप गलत निकले, परिवार के लिए बेचती है पेन
परासिया के वार्ड चौदह में सोमवार की शाम महिला को बच्चा चोरी करने के शक में पकडा गया। इसका वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियों की मंगलवार को पडताल की गई। पडताल में मामला बच्चा चोरी का नहीं निकला। मंगलवार 5:30 बजे महिला नगीना ने बताया कि वह अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए पैन बेचने का काम करने गई थी। वह बच्चा चोर नही है।