मथुरा: बंगाली घाट स्थित गोपालपुर में खड़े मोबाइल टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
कोतवाली के बंगाली घाट चौकी क्षेत्र के गोपालपुर में मकान के ऊपर लगे एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई आग को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई 1 घंटे की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मुश्किल से आग पर काबू पाया स्थानीय लोगों ने लगे हुए टावर का विरोध किया ऊंचाई अधिक होने के कारण आग पर काबू मुश्किल से पाया गया और कोई जनहानि नहीं हुई